Haryana News: हरियाणा के इस गांव में निकल रहे चांदी के सिक्के!, लोग लूट रहे खजाना

 
Silver coins are being found in this village of Haryana

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां खेतों में काम कर रहे मजदूरों को मिट्टी से चांदी सिक्के मिले है। ये सिक्के सालों पुराने बताए जा रहे हैं। जिसके बाद से पूरे गांव में चांदी के सिक्के ढूंढने के लिए खुदाई की होड़ मच गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला लाडवा के निवारसी गांव का है। यहां प्राचीन शिव मंदिर से मिट्टी उठाकर रास्ते में डाली गई थी। वहां पास के खेतों में काम कर रहे मजदूर को उसमें मिट्टी में से चांदी के सालों पुराने सिक्के मिले है। जैसे ही यह सूचना गांव के अन्य लोगों को मिली, तो वहां तुरंत मौके पर पहुंच गए और चांदी के सिक्के की तलाश में खुदाई करने पहुंच गए। इस दौरान कई लोगों को चांदी के सिक्के मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग दो किलो चांदी निकलने की भी बात कही है। 

जिला प्रशासन को नहीं है जानकारी

खबरों की मानें, तो जिला प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है और ना ही पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। इसके लाडवा के नायब तहसीदार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जबकि, लोग दावा कर रहे हैं कि चांदी के सिक्के निकल रहे है।