हरियाणा के गुरुग्राम में पत्नी संग रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे शिखर धवन, कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर किए साइन
Naya Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। अपनी निजी जिंदगी के नए अध्याय को आधिकारिक रूप देने में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर शिखर धवन अभी व्यस्त हैं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ गुरुग्राम के विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचे। यहां दोनों ने कोर्ट मैरिज डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। इस दौरान पंडित और परिवार के सदस्य भी साथ मौजूद थे। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, शिखर धवन और सोफी शाइन ने इसी साल 21 फरवरी को दिल्ली-NCR में एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि उस समय इस विवाह को काफी गुप्त रखा गया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल जैसे करीबी दोस्तों द्वारा साझा की गई तस्वीरों ने इसे सार्वजनिक कर दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अब इस रिश्ते को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए इस जोड़े ने गुरुग्राम मैरिज कोर्ट का रुख किया।

मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में शिखर डार्क ब्लू टीशर्ट और सोफी लाइट स्काई ब्लू कलर का टॉप पहने नजर आईं। पत्नी के डॉक्यूमेंट साइन करने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा- पंडित का फोटो आ रहा है, या नहीं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने 21 फरवरी को दिल्ली NCR में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे 'मौ ही मौजा' सॉन्ग पर डांस करते दिखे थे। शिखर ने 12 जनवरी को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी के साथ सगाई की थी। Haryana News
गुपचुप तरीके से पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, शिखर धवन और उनकी वाइफ गुपचुप तरीके से गुरुग्राम के विकास सदन पहुंचे। यहां मैरिज क्लर्क के सामने उन्होंने डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए। सनग्लासेज में शिखर हमेशा की तरह कूल नजर आए। ऑफिस पहुंचकर औपचारिकता पूरा करने के बाद शिखर ने वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ बातचीत भी की।
69 करोड़ में अपार्टमेंट
मिली जानकारी के अनुसार, शिखर धवन ने गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड (सेक्टर 54) पर DLF के अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट 'द डाहलियास' में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। उन्होंने यह प्रॉपर्टी फरवरी 2025 में लगभग ₹69 करोड़ में खरीदी थी। जिसमें करीब 4 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपार्टमेंट 6,040 वर्ग फुट में फैला है, जिसमें 5 कार पार्किंग और निजी एलिवेटर की सुविधा है। Haryana News
जनवरी में सगाई
जानकारी के मुताबिक, धवन ने 12 जनवरी को सोफी के साथ सगाई की थी। इसके बाद शिखर ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। सोफी इससे पहले शिखर के पंजाब किंग्स के लिए खेलने के दौरान भी टीम को सपोर्ट करती नजर आई थीं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद 21 फरवरी को दोनों ने शादी कर ली थी। युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कुछ फोटोज भी शेयर की थी, जिसमें चहल डांस करते नजर आए थे।
