शेखर विद्यार्थी को डीजी, फायर सर्विसेज का अतिरिक्त कार्यभार
Apr 15, 2026, 21:41 IST
चंडीगढ़, 15 अप्रैल – हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी के तबादला/नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री शेखर विद्यार्थी को सतबीर सिंह के स्थान पर अग्निशमन सेवाएं विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
