हरियाणा के कई मशहूर हिंदू मंदिर निशाने पर, प्रदेश को खलिस्तान बनाने की धमकी
ये मामला सामने आते ही सारी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। थाना कृष्णा गेट पुलिस की टीम के उप निरीक्षक लाभ सिंह ने डाग स्क्वायड की टीम के साथ मंदिर पहुंचकर जांच की। अब देर शाम बम स्क्वायड दस्ता पहुंचकर मंदिर परिसर में जांच पड़ताल करेगा। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन निगरानी बढ़ा दी है।
ईमेल में इन जगहों को भी दहलाने की धमकी
खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस ई-मेले में थानेसर के स्थाण्विश्वर महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर को उड़ाने की धमकी के साथ-साथ गुरुग्राम मेयर कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर भी आइईडी धमाके करने की चेतावनी दी गई है।
हरियाणा बनेगा खलिस्तान
कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला है। इसको लेकर सुरक्षा एजेसियों ने सतर्कता को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री आठ जून को सोमनाथ मंदिर के लिए स्पेशल ट्रेन का झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और स्थाण्विश्वर मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस धमकी भरे ईमेल में हरियाणा बनेगा खालिस्तान लिखा गया है। इसके साथ ही दावा किया गया कि प्रदेश के कई हिंदू मंदिर उनके निशाने पर हैं। मेल में धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों पर हमले की चेतावनी दी है।
