हरियाणा के अंबाला में रिंग रोड तक बनेंगे सात सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे भी इंडस्ट्रियल सेक्टर बनेगा 

 
हरियाणा के अंबाला में रिंग रोड तक बनेंगे सात सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे भी इंडस्ट्रियल सेक्टर बनेगा 
Naya Haryana: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हर रोज अम्बाला छावनी में विकास से जुडे काम करवाए जा रहे हैं। अम्बाला-साहा रोड को फोरलेन करने का, अम्बाला छावनी के चारो तरफ रिंग रोड का निर्माण कार्य, होम्योपेथिक मेडिकल कालेज, एनसीडीसी (राष्ट्रीय रोग नियंत्रक केंद्र) के साथ-साथ अनगिनत ऐसे विकास कार्य शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि रिंग रोड के अंदर सात नए सेक्टर बनाने का काम किया जा रहा है जबकि इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे गांव रौंला तक इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर, घसीटपुर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर के साथ-साथ  अन्य विकास रूपी कार्य करवाते हुए अम्बाला छावनी को ओर सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।