प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में लिए गए ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णय:कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को किया संबोधित
हिसार, 7 अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण काल को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत हिसार के ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाउन पार्क के समीप बनाए गए चौक पर सेवा ज्योति कलश की स्थापना की गई। सेवा ज्योति कलश की स्थापना कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार और जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हिसार की जनता को संबोधित किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित में लिए गए ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि इस जिला स्तरीय संकल्प सभा का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही नागरिक सहभागिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना तथा वर्ष 2047 तक भारत को एक पूरी तरह से आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को धरातल पर सुदृढ़ करना है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ विकास की नई दिशा तय की है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और इसके बाद देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सडक़ों और हाईवे का तेजी से विस्तार हुआ है। नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण हुआ है।
केंद्र सरकार ने आम आदमी को आर्थिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार और जनता के बीच संवाद को और मजबूत किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन और आम नागरिक मिलकर विकास कार्यों को गति देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा से सुशासन और सुशासन से विकसित भारत की राह तैयार होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सेवा, सहयोग और सहभागिता की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। यही सामूहिक संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व मेयर प्रवीण पोपली, हिसार जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, चेयरमैन रविंद्र रॉकी, उपायुक्त महेंद्र पाल, अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल, श्रीनिवास गोयल, भाजपा नेता सुरेंद्र आर्य, प्रवीण जैन, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, भाजपा कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, संजीव रेवड़ी, अजय कांत जांगड़ा, कृष्ण सरसाना, अजय गावड़, मनदीप मालिक, नरेश नैन, अभिषेक शर्मा सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगें।
