गुरुग्राम में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव ने किया सुसाइड, ऑफिस की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
मिली जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान 33 वर्षीय युवती की पहचान जागृति बारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और वह कंपनी में ₹12 लाख के वार्षिक पैकेज पर काम कर रही थी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती जागृति ने यूपी के मेरठ निवासी CA अमित सिंघल से तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उसका अपने पति से मनमुटाव चल रहा था। परिवार ने पति पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। Haryana News
पुलिस जांच कर रही
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि जागृति (उम्र-33 वर्ष) की शादी 2023 में मेरठ के अमित से हुई थी। इसकी बहन गुरुग्राम में ही कंपनी में काम करती थी। आरोप लगाया है कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी जागृति ने बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। Haryana News भाई की शिकायत पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
