एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

 
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं


सिरसा, 19 नवंबर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के निदान के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में स
माधान शिविर का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 20 शिकायतें आई।

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करना जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर रोज उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का पंजीकरण करके संबंधित विभाग को समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए जाते हैं। समाधान शिविर में अधिकतर नागरिक परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पेंशन, जमीनी विवाद, पेयजल व सीवरेज इत्यादि से संबंधित समस्याएं लेकर आ रहे हैं, जिनका प्राथमिकता के तौर पर निवारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।

रानियां तहसील कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम डबवाली अदिति सिंघानियां ने आमजन की समस्यां सुनी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर अंडरटेक करें और उनके समाधान के पश्चात तुरंत एटीआर अपलोड करना सुनिश्चित करें। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है।
फोटो कैप्शनः 04 - एसडीएम सिरसा श्री राजेंद्र कुमार समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए
05 - एसडीएम डबवाली अदिति सिंघानियां समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए
---------------