Haryana: हरियाणा में SDM और सिविल सर्जन आपस में भिड़े, जानें क्या है मामला
May 29, 2025, 22:34 IST
Haryana: हरियाणा के नूंह जिले में चेकिंग के दौरान SDM और सिविल सर्जन आपसे में भीड़ गए। बता दें अल आफिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) का चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के साथ विवाद हो गया। SDM का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान CMO ने उन्हें तरजीह नहीं दी। उन्हें इंतजार कराया। SDM ने कहा कि CMO साथ भी नहीं गए, जिसके चलते उन्हें अकेले ही निरीक्षण करना पड़ा। SDM ने यहां तक कह दिया कि CMO का अस्पताल में व्यवस्था सुधार पर कोई फोकस नहीं है। कमियां छिपाने के लिए CMO ने निरीक्षण में सहयोग नहीं किया। फिलहाल, उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
