School Holidays: हरियाणा के हिसार, सिरसा, गुरुग्राम समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां, प्रशासन ने जारी किये आदेश
Sep 4, 2025, 18:27 IST

School Holidays: हरियाणा के हिसार, सिरसा, गुरुग्राम समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद जिला स्तर पर प्रशासन ने स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी किये हैं।
हरियाणा में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद कई जिलों में जलभराव की विकट परिस्थिति पैदा हो गई है। वहीं कई इलाकों में घग्घर, मारकंडा, टांगरी नदी में बढ़ते जलसत्तर के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं। प्रदेश के 7 से ज्यादा जिलों में बाढ जैसै हालात पैदा हो गए हैं।
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, सिरसा, हिसार समेत कई जिलों में भारी बारिश के बाद जगह जगह जलभराव हो गया है। वहीं कई इलाकों में किसानों की फसलें तबाह हो गई है। वहीं बारिश अभी तक लगातार अपना रौद्र रुप दिखा रही है। जिसके चलते किसानों की टेंशन बढ़ती जा रही है।
प्रदेश में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए पंचकूला, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, गुरुग्राम, भिवानी समेत कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। स्कूली बच्चों की छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है। अब 7 तारीख के बाद ही स्कूल कॉलेज खुलेंगे।