सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को सत्संग करने की मनाही, हाईकोर्ट ने लगाईं ये 4 शर्तें

 
सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को सत्संग करने की मनाही, हाईकोर्ट ने लगाईं ये 4 शर्तें
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है।  शुक्रवार को हरियाणा में हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में दर्ज देशद्रोह के मामले में रामपाल जमानत पर बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, अब वह सोनीपत जिले के धनाना स्थित सतलोक आश्रम में अपने परिवार के साथ रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपाल के वकील सचिन दास ने बताया कि शर्त के अनुसार, रामपाल को जमानत अवधि तक अपने घर (सोनीपत जिले के धनाना) में ही रहना होगा। वह सत्संग भी नहीं कर सकते। उन्हें कोर्ट में हर पेशी पर व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। अब उनकी अगली पेशी 16 मई को है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सबसे खास बात यह है कि शुक्रवार को रामपाल के साथ जेल से उनके दो करीबी भक्त भी जमानत पर निकले। इनमें महिला बबीता को 5 साल पहले (2021 में) और मनोज को 10 साल पहले (2016 में) ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन दोनों ने रामपाल के साथ ही बेल बॉन्ड भरकर जमानत ली। रामपाल जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थे, उसके आगे चल रही डिफेंडर से बबीता धनाना आश्रम पहुंचीं। Haryana News

रामपाल के जेल से सतलोक आश्रम तक 

मिली जानकारी के अनुसार, वकील सचिन दास ने बताया कि मनोज का FIR नंबर 428 और बबीता का FIR नंबर 429 और 430 में नाम था। दोनों को कोर्ट से काफी पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन दोनों तब तक जेल से बाहर नहीं आए जब तक रामपाल को जमानत नहीं मिली। उन्होंने कहा था कि वह जेल में रहकर ही रामपाल की सेवा करेंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रामपाल ने जब मर्डर के केसों में 5-5 लाख के बेल बॉन्ड भरे तो बबीता और मनोज के लिए भी एक-एक लाख रुपए के बेल बॉन्ड भरे गए। बबीता को पुलिस ने बरवाला के सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया था। वह रामपाल की लंबे समय से सेवा करती आ रही है। उसके पिता बलजीत भी रामपाल के मुख्य सहयोगियों में से एक हैं।

भतीजा बोला-

मिली जानकारी के अनुसार, रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने मीडिया को बताया कि गुरुजी के कुल 22 आश्रम हैं। अभी हरियाणा में धनाना आश्रम सबसे बड़ा है। गुरुजी अभी कुछ दिन यहीं आराम करेंगे, जिसके बाद वह दूसरे आश्रमों में भी जाएंगे। फिलहाल, गुरुजी का मुख्यालय धनाना ही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, धनाना में 12 एकड़ लंबाई और 3 एकड़ चौड़ाई में आश्रम बना हुआ है, जहां एक साथ एक लाख लोग सत्संग सुन सकते हैं। यहां खाने-पीने की व्यवस्था है और जितनी भी संगत आती है, वह खाना खाकर जाती है।