युवा विकसित भारत के संकल्प को करें मजबूत
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं तो ईवीएम और चुनाव आयोग ठीक था, विधानसभा चुनाव हारे तो लोकतंत्र खतरे में आ गया
वोट चोरी के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने अंदर झांके, जनता विपक्ष की राजनीति का जवाब देगी रू डॉ. अरविंद शर्मा
रोहतक, 31 अक्टूबर।
हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, निर्वाचन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी थी। आज प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण संभव है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने युवाओं, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ में भाग लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। इससे पहले उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा कार्यक्रम में शामिल युवाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, मातृशक्ति और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिलने के बाद सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना था।
लोकसभा में पांच सीटें जीतीं तो ईवीएम ठीक, विधानसभा में हारे तो लोकतंत्र खतरे में कैसे आ गया:- डॉ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल पैदा करने और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों की इसी राजनीति को जनता के सामने उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पदयात्रा कर रही है। कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है तो कभी ईवीएम को दोष देती है। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पांच सीटें जीतीं तो ईवीएम भी ठीक थी और चुनाव आयोग भी निष्पक्ष था, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार मिलते ही ईवीएम खराब हो गई और लोकतंत्र खतरे में आ गया। आखिर यह कैसी राजनीति है?
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस और विपक्षी दल वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन दूसरों पर उंगली उठाने से पहले उन्हें अपने अंदर झांकना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और चुनाव परिणामों को अपनी सुविधा के अनुसार सही या गलत बताना लोकतांत्रिक परम्पराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई कुंभ का मेला नहीं है, जो 12 साल बाद आएगा। देश में आगे भी चुनाव होंगे और जनता विपक्षी दलों को उनकी राजनीति का जवाब दे देगी।
नागरिकों में एकजुटता की भावना आवश्यक:- मंजू हुड्डा
जिला परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह दिवस हमें भारत की विविधता में एकता की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। श्रीमती मंजू हुड्डा ने कहा कि हम किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से हों, राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि हम सब सर्वप्रथम भारतीय हैं और एक हैं। देश की संप्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए नागरिकों में एकजुटता की भावना आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में देशभक्ति और सामूहिक चेतना को सुदृढ़ अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का ऐतिहासिक योगदान:-
उपायुक्त सतबीर सिंहकरने में सराहनीय भूमिका निभाते हैं।
मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन हमें राष्ट्र की एकता और सामूहिक शक्ति के महत्व की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की एकता, भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग के संकल्प को दोहराने का अवसर है। सभी नागरिकों को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, पार्षद प्रवीन कौशिक, नरेंद्र वत्स, चेयरमैन हरीश कौशिक, सुनील लाकडा, विपिन गोयल, तरूण सन्नी शर्मा, नितिन जैन, राजेश नेहरा निंदाना, रिंकू कपूर, सौरभ, सुमित, मीना अटकाण, धर्म सिंह प्रजापत व कपिल खत्री के अलावा उपायुक्त सतबीर सिंह, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, चीनी मिल महम के मुकुंद तंवर, नगराधीश शुभम व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
