हरियाणा ADA 2026 परीक्षा में संगीता ने रचा इतिहास, 57.51 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान

 
हरियाणा ADA 2026 परीक्षा में संगीता ने रचा इतिहास, 57.51 अंक के साथ हासिल किया पहला स्थान

Haryana ADA 2026 Exam :   हाल ही में घोषित हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) 2026 परीक्षा के परिणामों में संगीता ने 100 में से 57.51 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के ज्यूडिशियरी वर्टिकल, ज्यूडिशियरी वॉलाह से तैयारी की थी। इसी संस्थान से पढ़ाई करने वाले कुल 36 छात्र इस परीक्षा में चयनित हुए हैं।

संगीता एक किसान और पूर्व पुलिसकर्मी की बेटी हैं और सामान्य ग्रामीण परिवार से आती हैं। पिता के पुलिस सेवा के अनुभव ने कानून के क्षेत्र में उनकी रुचि जगाई। वे खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया।

संगीता ने कहा, “मैं अपने अंकों से बहुत खुश हूँ। सफलता पर माता-पिता को गर्व करते देख मुझे और खुशी होती है। उन्होंने मुझे सपने पूरे करने से कभी नहीं रोका।” उन्होंने प्रॉसिक्यूटर्स हरियाणा ADA बैच से पढ़ाई की और पीडब्ल्यू ज्यूडिशियरी वॉलाह की टीम का धन्यवाद किया, जिनके नोट्स और स्टडी मटीरियल से तैयारी में काफी मदद मिली।

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) यह परीक्षा राज्य सरकार के अभियोजन विभाग में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के 255 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित करता है। आवेदन के लिए कानून में स्नातक (LLB) की डिग्री अनिवार्य है।

फिज़िक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनकी लगन, मेहनत और त्याग की सराहना की। उन्होंने उन अभ्यर्थियों से, जो इस बार सफल नहीं हो पाए, कहा कि कोई भी परीक्षा जीवन के सफर का एक छोटा पड़ाव है। उससे सीख लेकर आगे के अवसरों के लिए तैयारी करनी चाहिए।