ऐलनाबाद में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन

 
 ऐलनाबाद में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन

ऐलनाबाद, 31 अक्टूबर।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को ऐलनाबाद में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को एकता, भाईचारे और नशामुक्त समाज का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ देवीलाल चौक से शुरू होकर पंचमुखी चौक होते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर हमें आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। एक स्वस्थ और नशामुक्त युवा ही मजबूत समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम में तहसीलदार रविंद्र मलिक, मार्केट कमेटी सचिव बलराज बाना, भाजपा नेता रविंद्र कंबोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।