सिरसा में प्राइवेट बसों पर RTA की सख्त कार्रवाई, कई बसों पर लगाया बड़ा जुर्माना, कुछ के बदले रूट 

 
सिरसा में प्राइवेट बसों पर RTA की सख्त कार्रवाई, कई बसों पर लगाया बड़ा जुर्माना, कुछ के बदले रूट 
Naya Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में प्राइवेट बसों द्वारा स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के बस पास होने के बावजूद टिकट काटने के मामले में RTA ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान RTA ने डबवाली में ऐलनाबाद रूट पर चलने वाली बसों की चेकिंग की और कुछ बसों पर जुर्माना लगाया और साथ ही कुछ बसों का रूट बंद कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, RTA का कहना है कि ये बसों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। जो बस कंडक्टर छात्रों के बस पास नहीं मान्य करता है या बुजुर्ग के किराए में आधा किराए छूट के तहत पूरी टिकट काटता है तो उस पर जुर्माना किया गया है। ऐसी 7 से 8 बसें हैं, जिनमें किसी का 7 हजार तो किसी का 11 से 12 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से छात्रों की शिकायत आ रही है कि बस कंडक्टर उनके बस पास मान्य नहीं कर रहे। चाहे वह छात्र हो या छात्रा। हर किसी से किराया लेकर टिकट काट रहे हैं। इसी की शिकायत मिलने पर RTA ने शिकंजा कसा है। Haryana News

विभाग को दे शिकायत

RTA से मिली जानकारी के अनुसार, जो प्राइवेट बस कंडक्टर बस पास नहीं मान्य करता और टिकट काटता है तो उसकी शिकायत विभाग को दे। उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो कंडक्टर टिकट काटेगा, उसका रूट बंद कर दिया जाएगा। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।