आई.टी.आई फरीदाबाद में रोजगार मेले का आयोजन 22 जुलाई को

 
आई.टी.आई फरीदाबाद में रोजगार मेले का आयोजन 22 जुलाई को

फरीदाबाद, 17 जुलाई।
एनआईटी- 05 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के आदेशों अनुसार एनआईटी- 05 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 जुलाई 2026 को शिक्षुता/प्लेसमेंट लगवाने हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। जिससे अधिक-से-अधिक छात्रों एवं युवाओं को रोजगार पर लगाया जा सके।