Haryana : हरियाणा में घर बनाना हुआ महंगा, पत्थर और रेत की रॉयल्टी दरों में हुआ संशोधन
Jun 27, 2025, 09:28 IST
Haryana : हरियाणा सरकार ने खनन नियम 2012 में संशोधन की मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब प्रदेश में घर का निर्माण करना महंगा पड़ेगा। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल बैठक में हरियाणा लघु खनिज रियायत, भण्डारण, खनिजों का परिवहन व अवैध खनन रोकथाम नियम 2012 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई।
