हरियाणा में फाइनेंसर हत्या में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री, पोस्ट डालकर कही ये बात...

 
हरियाणा में फाइनेंसर हत्या में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री, पोस्ट डालकर कही ये बात...
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में 26 वर्षीय फाइनेंसर साहिल अहलावत मर्डर केस को पुलिस गांव और करीबियों में ही रंजिश से जोड़ कर देख रही है। जानकारी के मुताबिक, इसी बीच गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लिखा है- करीब 6 महीने पहले साहिल को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन नहीं माना तो हमने मरवा दिया। साहिल लोगों से 10 से 20 प्रतिशत तक ब्याज जबरदस्ती वसूलता था। इसके साथ ही अन्य फाइनेंसरों और सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि अवैध वसूली बंद करें, वरना उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मृतक के पिता नरसिंह उर्फ कुकू ने इस मामले में अलग ही कहानी सामने रखी है। उन्होंने गांव के ही एक परिवार पर सुपारी देकर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। कहना है कि करीब पांच महीने पहले ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने अपने ही चचेरे भाई पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने दो नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इस मामले में DCP क्राइम शुभम ने कहा कि अभी ये जांच का विषय है। वैसे फाइनेंस का विवाद और आपसी झगड़े के एंगल से जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 5 टीमें लगाई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि साहिल की बुधवार को तीन हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके बॉडी के कुछ पार्ट्स भी बाहर निकल कर गिर गए थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने गुरुवार को शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर डीघल के लिए रवाना हो गए।

सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट….

हरियाणा में फाइनेंसर हत्या में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री, पोस्ट डालकर कही ये बात...