हरियाणा के इस शहर में होगा रिंग रोड का निर्माण, इन गावों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

 
हरियाणा के इस शहर में होगा रिंग रोड का निर्माण, इन गावों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार यातायात की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए नये - नये कदम उठा रही है। इसी के चलते अब हिसार के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर को भारी वाहनों के दबाव से राहत दिलाने और दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए सफर आसान बनाने वाले इस प्रोजेक्ट पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। दीपावाली के आसपास इस परियोजना को लेकर बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के लिए सबसे अहम सवाल जमीन अधिग्रहण के लिए 1500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का है। इसके लिए सरकार के सामने दो विकल्प हैं। पहला केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 750-750 करोड़ रुपये दे।

दूसरा जमीन की रजिस्ट्री से मिलने वाले टैक्स रेवेन्यू का दो प्रतिशत हिस्सा 15 साल तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दिया जाए। इन दोनों विकल्पों पर विचार करने के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

अब सरकार को तय करना है कि वह किस विकल्प के जरिए जमीन अधिग्रहण के लिए धनराशि उपलब्ध कराएगी और रिंग रोड परियोजना को धरातल पर उतार सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत वर्ष 2027 तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। परियोजना को लेकर बनाई गई कमेटी में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसीएस चेयरमैन थे।

इसके अलावा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, फाइनेंस विभाग के अलावा जीएसटी कमिश्नर को भी शामिल किया गया था। सरकार आने वाले जीएसटी को भी एनएचएआइ को देने पर विचार कर सकती है।

बताया जा रहा है की इस प्रस्तावित रिंग रोड की कुल लंबाई करीब 41 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण से राजगढ़ रोड को चंडीगढ़ रोड से जोड़ने की योजना है।

इस रिंग रोड परियोजना में जमीन अधिग्रहण पर अनुमानित लागत करीब 1500 करोड़ रुपये है। इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था करना परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण चरण है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस  प्रस्तावित रिंग रोड के निर्माण के लिए हिसार के आसपास के कई गांवों की जमीन अधिग्रहित की जानी है। इनमें मुकलान, देवा, हरिकोट, कैमरी, लाडवा, भगाना, मय्यड़, खरड़, नियाणा, धान्सू और तलवंडी राणा सहित गांधी नगर क्षेत्र आदि का नाम शामिल है।