Ring Road: हरियाणा के इस शहर को मिली रिंग रोड की सौगात, यह रहेगा पूरा रूट
साढ़े 34km लंबे इस रिंग रोड को बनाने में लगभग 1700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रिंग रोड 23 गांवों से होकर गुजरेगा। यह 6 लेन रिंग रोड शहर के अंदर लगने वाले ट्रैफिक जाम को खत्म करने में अहम भूमिका अदा करेगा। इस प्रोजेक्ट के दीवाली तक पूरा होने की संभावना है।
यह रहेगा पूरा रूट
यह रिंग रोड करनाल के पश्चिम में शामगढ़ गांव के पास विवान होटल के पास से शुरु होकर दरड़, नेवल, शेखपुरा और गंजोगढ़ी होते हुए कुटेल गांव के पास टोल प्लाजा तक बनेगा। रिंग रोड की दूसरी अलाइनमेंट नेशनल हाइवे से होकर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर बनी हुई सड़क से गुजरेगी। यह कैथल रोड को क्रॉस करके बड़ौता गांव तक पहुंचेगी। इसे बाद खरकाली और झिमरहेड़ी से होते हुए NH- 44 को क्रॉस कर मुख्य रिंग रोड कनेक्ट होगी। इस तरह यह मेरठ रोड, कुंजपुरा रोड और इंद्री रोड को भी आपस में जोड़ेगा।
इस रिंग रोड के बनने से नेशनल हाइवे 44 पर ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी। अभी दिल्ली, पंजाब और यूपी की ओर जाने वाले भारी वाहनों की वजह से शहर में जाम की स्थिति बन जाती है। रिंग रोड के बनने से शहर के अंदर भारी वाहनों की एंट्री करने से छुटकारा मिलेगा।
