Ring Road: हिसार के चारों ओर बनेगा डायमंड शेप का नया रिंग रोड, आउटर रिंग रोड का डिजाइन हुआ फाइनल

 
Ring Road: हिसार के चारों ओर बनेगा डायमंड शेप का नया रिंग रोड, आउटर रिंग रोड का डिजाइन हुआ फाइनल

 

Haryana News: हिसार वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिसे लोगों को लंबे जाम से छुटकारा मिलेगा। इस रिंग रोड के बनने से न सिर्फ हिसार बल्कि आसपास के जिलों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। इसके साथ ही वाहन चालकों को सफर भी बेहद आसान होने वाला है। 

रिंग रोड का डिजाइन फाइनल 
हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पीडब्लयूडी के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इस नए रिंग रोड के डिजाइन को अंतिम रूप (Final) दे दिया है।  इसको लेकर मय्यड़ क्षेत्र में हाफ-लूप और कॉस्ट-इफेक्टिव समाधान तैयार किया गया है। जिससे शहर के चारों तरफ रिंग रोड नेटवर्क स्थापित होगा।

जाम से मिलेगा छुटकारा 
इस रिंग रोड का एक नक्शा भी सामने आया है। रिंग रोड को डायमंड शेप में बनाया जाएगा। डायमंड शेप रिंग रोड बनने से राजस्थान, दिल्ली-चंडीगढ़ समेत अलग- अलग राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे शहर में भारी वाहनों से जाम जैसी स्थिति नहीं बनेगी और हादसों का खतरा भी नहीं रहेगा।

कहां बनेगा रिंग रोड ?
यह मार्ग हांसी-दिल्ली बाइपास स्थित मय्यड़ से शुरू होकर कैमरी के समीप राजगढ़ रोड के मौजूदा बाईपास से कनेक्ट होगा। वहीं इसका दूसरा मोड़ (कट) तलवंडी के पास पहुंचेगा, जो सीधा सिरसा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) से जुड़ जाएगा। दोनों तरफ 18 से 20 किलोमीटर का रास्ता होगा। 

1500 करोड़ की लागत से बनेगा रिंग रोड
मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें से 750 करोड़ प्रदेश सरकार और शेष राशि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) खर्च करेगा। हिसार शहर के चारों ओर ये डायमंड शेप का पूरा रिंग रोड नेटवर्क तैयार होगा। इससे बाहरी एवं भारी ट्रैफिक को शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों से बाहर ही डायवर्ट किया जा सकेगा। रिंग रोड के बनने के बाद वाहन चालकों को शहर से होकर गुजरने या जाम में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि वह रिंग रोड से सीधा राजगढ़ बाइपास या सिरसा बाइपास पर जा सकेंगे।