एसआईआर की संशोधित समय-सारिणी जारी, 22 दिसंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची
 

 
एसआईआर की संशोधित समय-सारिणी जारी, 22 दिसंबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची


सिरसा, 19 नवंबर : भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा सहित सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सारिणी में संशोधन किया है। आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हरियाणा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर 2026 को होगा। आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार एएसडीडी मतदाताओं के गणना प्रपत्र तैयार करने एवं प्रिंट करने का कार्य 18 नवंबर तक पूरा कर 30 नवंबर तक इन प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण होगा। गणना प्रपत्रों के निपटान की अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। इलेक्शन तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत नोटिस, दावे एवं आपत्तियों के निपटान की प्रक्रिया 31 जुलाई से बढाकर 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 22 दिसंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।