हरियाणा की इस तहसील में रजिस्ट्रियों का काम हुआ ठप, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के पंचकूला की रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने से आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जैसा की बताया जा रहा है की तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद से ही रजिस्ट्री से जुड़ा काम प्रभावित चल रहा है। रजिस्ट्री की इस व्यवस्था को सुचारू करने के लिए 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना चार्ज नहीं संभाला।
इसके बाद हनी को रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी किए गए, लेकिन उनके द्वारा भी अब तक कार्यभार नहीं संभाला गया है। ऐसे में दो कर्मचारियों की नियुक्ति के बावजूद तहसील में रजिस्ट्रियों का काम सामान्य नहीं हो पाया है। जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
