Haryana New Jobs: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 24,800 पदों पर निकलेगी भर्ती

 
Recruitment will be done for 24,800 posts in Haryana

Haryana New Jobs: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जल्द ही ग्रुप सी और ग्रुप डी के 24,800 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए CET का एग्जाम कराया जाता है। आयोग की ओर से ग्रुप सी का एग्जाम कराया जा चुका है। जबकि, ग्रुप डी के लिए एग्जाम होना बाकी है। इस एग्जाम के बाद सरकार की ओर से भर्ती निकाली जाएगी। खबरों की मानें, तो ग्रुप सी के पदों में जूनियर इंजीनियर, क्लर्क, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक, लेखा परीक्षक, सहायक प्रबंधक, पटवारी और पुरुष एवं महिला पुलिस कांस्टेबल जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। जबकि, हरियाणा में ग्रुप D में चपरासी, पशु परिचारक, सहायक, माली, रसोइया और जलवाहक आदि पदों पर भर्ती होगी। 

हरियाणा में सितंबर में हो सकती है ग्रुप डी की परीक्षा

बता दें कि हरियाणा में ग्रुप-सी पदों के लिए 26 और 27 जुलाई को सीईटी का एग्जाम हुआ था। जिसमें करीब 12.22 लाख योग्य उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था। इसके अलावा ग्रुप-डी पदों के लिए सीईटी सितंबर में कराए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों का दावा है कि इस एग्जाम के लिए 17 लाख उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।