*सेवा को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें : ओमप्रकाश धनखड़*
*याकूबपुर रिलायंस मेट सिटी में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने सेवा ज्योति चौक का किया शिलान्यास*
*सेवा संकल्प अभियान के तहत याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी पहुँची सेवा ज्योति यात्रा*
*झज्जर, 07 अक्टूबर।*
सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही सेवा ज्योति यात्रा बुधवार शाम याकूबपुर स्थित रिलायंस मेट सिटी पहुँची, जहां पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ औऱ डीसी वर्षा खांगवाल ने यात्रा का स्वागत किया और ज्योति मसाल को चौक पर स्थापित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने मेट सिटी सेक्टर आठ में सेवा ज्योति चौक का पूजा अर्चना कर नमो सेवा ज्योति चौक का शिलान्यास किया।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य रूप से उपस्थित लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि भारत की संस्कृति में सेवा का भाव सदियों से रचा-बसा है। सेवा केवल जरूरतमंद की सहायता करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा संकल्प अभियान इसी परंपरा को आधुनिक भारत के विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 का भारत कैसा होगा, यह आज के हमारे संकल्प और कर्म तय करेंगे। विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा भारत बनाना है जहां हर वर्ग को विकास के समान अवसर मिलें और प्रत्येक नागरिक राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।
पूर्व मंत्री श्री धनखड़ ने कहा कि सेवा ज्योति जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता की भावना का प्रतीक है। इस ज्योति का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को यह संदेश देना है कि राष्ट्र निर्माण में उसकी अपनी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
*हर वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य : डीसी*
डीसी वर्षा खांगवाल ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाभर में 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है।
*यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद*
इस अवसर पर रिलायंस मेट सिटी के निदेशक बल्लभ गोयल, सीईओ मनीष जायसवाल,जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना ,आंनद सागर, मनीष बंसल, दया किशन जांगड़ा,श्याम सिलाना,संदीप हसनपुर, दीपक , विनोद बाढ़सा,अमित डावला,अजय व सुशांत धनखड़ रईया, वीरेंद्र डावला, अनार निमाना,के अलावा प्रशासन की ओर से एसडीएम बादली विशाल कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीआईओ अमित बंसल,बीडीपीओ सुमित बेनीवाल,नवीन व पवन कोच सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
