गोवर्धन उत्सव पर भाजपा जिला कार्यालय में राम-रामी का आयोजन, डॉ. कमल
गुप्ता नें सामाजिक एकता का दिया संदेश

 
गोवर्धन उत्सव पर भाजपा जिला कार्यालय में राम-रामी का आयोजन, डॉ. कमल गुप्ता नें सामाजिक एकता का दिया संदेश

हिसार, 9 नवंबर 

भाजपा जिला कार्यालय में गोवर्धन उत्सव के अवसर पर
पूर्व स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कार्यालय
पहुंचे आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का पारंपरिक राम-रामी के साथ आत्मीय
स्वागत किया। उन्होंने सभी को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक
शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस
अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की शुभकामनाओं का
आदान-प्रदान किया।

अपने संबोधन में डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि दीपावली के अगले दिन मनाई जाने
वाली गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक
समरसता, आत्मीयता और भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस दिन एक-दूसरे को "राम-राम" कहकर अभिवादन करने की
परंपरा सदियों से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करती आई
है।

उन्होंने कहा कि "राम" केवल एक नाम नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, करुणा,
शांति और आदर्श जीवन-मूल्यों का प्रतीक हैं। जब हम किसी को "राम-राम"
कहते हैं, तो उसके सुख, शांति, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना करते
हैं। यह परंपरा परिवारों, पड़ोसियों और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को
मजबूत करने का कार्य करती है। गोवर्धन उत्सव पर एक-दूसरे के घर जाकर
शुभकामनाएं देना, मिठाई बांटना और प्रेमपूर्वक मिलना भारतीय संस्कृति की
अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व
है।
भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक
समरसता को सुदृढ़ बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ऐसे पर्व समाज में
प्रेम, विश्वास और राष्ट्रहित की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। इस
अवसर पर सुरेश गोयल धूप वाला, राम चन्दर गुप्ता, प्रवीण जैन, सुरेंदर
सिंह सैनी, लोकेश असीजा, विनोद तोशावाड़,  कुलदीप डेलू, धर्म सिंह खटकड़
नरेश नैन , सुरेंदर पन्नू,नरेश सिंघल, मोहित सिंगल, हेमंत शर्मा, सुरेश

एलआईसी, महेन्दर पानू, सतीश महत्ता आदि उपस्थित रहें