Raja Raghuvanshi Murder Case: जानें कौन है राज कुशवाहा? क्या अपने प्रेमी के लिए सोनम ने कराई राजा रघवुंशी की हत्या

 
Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय मेंहनीमून मनाने के लिए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने के कहानी अब पूरी तरह से बदल चुकी है। राजा रघुवंशी के मर्डर के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को ही अरेस्ट किया गया है। सोमवार सुबह सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाने में सरेंडर कर दिया बै। वहीं पुलिस ने सोनम के साथ ही तीन और लोगों को भी इस मामले में अरेस्ट किया है। पैसे देकर सोनम ने कराई अपने पति की हत्या मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने पैसे देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। इसकी जानकारी मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने भी खुद ट्वीट कर दी है। वहीं मेघालय के DGP इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी देकर गुंडों को हायर किया था। इनमें से एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से ही पकड़ा गया है। वहीं दो आरोपियों को SIT की टीम ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं। सोनम का था राज कुशवाहा से अफेयर इस सबके बीच इस स्टोरी में एक नया नाम जुड़ गया है और नाम है राज कुशवाहा का। खबरों की मानें, तो शादी से पहले सोनम रघुवंशी का अफेयर इसी राज कुशवाहा नाम के शख्स से चल रहा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने प्यार को पाने के लिए सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी देकर उसकी हत्या करा दी। बताया जा रहा है सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध थे। राज कुशवाहा आरोपी सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम के पिता की एक माइका फैक्ट्री बताई जा रही है। जिसमें सोनम HR थी और राज मैनेजर हुआ करता था। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी का कहना है कि राज घटना से दो दिन पहले तक फैक्ट्री में काम करने आ रहा था। 11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी  बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी धूमधाम से 11 मई को हुई थी। शादी के 9 दिन बाद ही दोनों हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे और फिर दोनों ने मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। इसके बाद राजा और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय के लिए निकल गए थे। मेघालय पहुंचकर दोनों शिलॉन्ग शहर पहुंचे और दोनों ने एक स्कूटी किराए पर ली। दोनोंं ने 22 मई को परिवार से आखिरी बार बात हुई और इसके बाद से ही दोनों गायब थे। जब परिवार का संपर्क राजा और उनकी बहू सोनम से नहीं हो पाया, तो मेघालय पुलिस को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी। जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई और 11 दिन बाद ही राजा रघुवंशी के शव को एक खाई से बरामद कर लिया गया। लाश के पास ही एक लकड़ी काटने वाला दाओ भी मिला था। जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया था कि राजा का मर्डर हुआ है।