हरियाणा के इन 3 जिलों में बारिश, 6 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में अलर्ट जारी किया है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। Haryana Weather
इस दौरान 10 मई रात्रि को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। Haryana Weather
इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
