हरियाणा के इन जिलों में बरसात: प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान की चेतवानी; देखें नई वेदर रिपोर्ट 

 
हरियाणा के इन जिलों में बरसात: प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान की चेतवानी; देखें नई वेदर रिपोर्ट 
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में आज बुधवार सुबह अधिकतर जिलों में मौसम खराब रहा। जींद, हिसार, पानीपत, करनाल, कैथल और फतेहाबाद में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने आज प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, यमुनानगर और पंचकूला जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे और कहीं-कहीं 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

15 मई से मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा, जिसके बाद अगले 7 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस वजह से हरियाणा में एक बार फिर लू चलने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में लू चलने की प्रबल संभावना है। Haryana Weather

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को बदलते मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले 3 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना के कारण कपास की बुवाई को फिलहाल टालने का सुझाव दिया गया है। जिन किसानों की गेहूं या जौ की फसल पक चुकी है, वे जल्द से जल्द कटाई और थ्रेसिंग कर लें। Haryana Weather

तेज हवाओं के चलते गेहूं के भूसे को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखें, ताकि वह उड़े नहीं। सब्जियों और अन्य फसलों में सिंचाई फिलहाल रोक दें। पशुपालक अपने पशुओं को शेड के नीचे रखें और मच्छरों से बचाव के लिए उचित प्रबंधन करें