Haryana Rain Alert: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, अगले तीन घंटों में इन पांच जिलों में होगी बारिश
Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। इसके लिए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट सुबह 8.20 बजे जारी किया गया था। जिसके चलते अगले तीन घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
