Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश शुरू, सिरसा समेत इन जगहों पर आंधी-बरसात का अलर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है, कल से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को बिल्कुल ठंडा कर दिया है और गर्मी से पूर्णरूप से राहत मिली है। आज मौसम विभाग ने बताया है की हरियाणा में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। आइए जानते है मौसम की ताजा जानकारी मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार और फतेहाबाद के जाखल व टोहाना में तेज बारिश तो जींद में बूंदाबांदी हो रही है। गुरुग्राम के फर्रुखनगर, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। Haryana Weather जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है। Haryana Weather
