हरियाणा के इन 6 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल के बाद 2 से 5 मई तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather
बुधवार को अनेक इलाकों में हुई बारिश और बूंदाबांदी की वजह से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
तापमान में आई इस गिरावट की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। Haryana Weather
कल बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दोबारा गिरावट आ सकती है।
अधिकतम तापमान
नारनौल में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री, हिसार में 38.6 डिग्री, सिरसा में 38.2 डिग्री और भिवानी में 37 डिग्री दर्ज किया गया। Haryana Weather
लोगों को सलाह
विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
