Rain Alert : आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

 
Rain alert in entire Haryana today

Rain Alert : हरियाणा के सभी जिलों में मानसून एक्टिव है। पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगों को  गर्मी से राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

वहीं सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। 

जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश के आसार है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश की संभावना है।

18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश की संभावना है। जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में बारिश की संभावना है।