Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की संभावना है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
27 अक्तूबर, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में 28 अक्टूबर तक मौसम खुश्क परंतु पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 अक्टूबर से हवाओं के बदलाव उत्तरपश्चिमी से उत्तरपूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आने की संभावना के कारण 29 अक्तूबर रात्रि से 31 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की सम्भावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
