Rain Alert : हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत के 25-50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 8 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
18 जुलाई तक बना रहेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ रेखा बीकानेर, ग्वालियर, प्रयागराज, डाल्टागंज और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं हरियाणा की ओर आ रही हैं, जिससे 18 जुलाई तक राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।
राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। इस दौरान वातावरण में अधिक नमी बनी रहेगी।