Rain Alert : हरियाणा में अगले तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में अलर्ट
Jul 31, 2025, 12:27 IST

Rain Alert : हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ी हुई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
इन जिलों में होगी बारिश
वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने एक ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन घंटों में नूह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित।