Rain Alert: हरियाणा वाले हो जाएं सावधान! दो दिन होगी भारी बारिश; किसानों को अलर्ट

 
People of Haryana, be on alert!
Rain Alert: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार प्रदेश में कल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल पूरे सूबे में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। वहीं 30 मार्च को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। कल से दो दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।

वहीं मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों से सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव फिलहाल न करने की सलाह दी है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य के करीब बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 32.3°C रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में हिसार में 31.7°C और रोहतक में 31.4°C में दर्ज किया गया।