Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 25 अगस्त से 11 सितंबर तक ये 9 ट्रेन रहेंगी प्रभावित, रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
Railway News: भारतीय रेलवे से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो ओड़िशा के झारसुगड़ा जंक्शन स्थित गुड्स यार्ड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों की सेवाओं में बदलाव किया है। जिसके चलते 25 अगस्त से 11 सितंबर तक 9 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जिनमें से 4 ट्रेनें रद्द, 3 डायवर्ट, 1 री-शेड्यूल और 1 ट्रेन को रेगुलेट किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को मार्ग में आवश्यकतानुसार कंट्रोल भी किया जाएगा।
रेलवे ने जारी की एडवाइजरी
खबरों की मानें, तो दिल्ली डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 सितंबर को 6 घंटे की देरी से रवाना होगी। वहीं 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 24, 26 और 28 अगस्त को मार्ग में आवश्यकता के हिसाब से रोकी जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी IRTC की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन में कॉल कर लें।
इसके अलावा रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा योजना बनाते समय वैकल्पिक ट्रेनों पर विचार करें और ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जांच कर ही यात्रा करें।
ये ट्रेन रहेंगी कैंसिल
रेलवे की मानें, तो 18523 विशाखापट्नम-बनारस एक्सप्रेस 27, 31 अगस्त, 7 व 10 सितंबर, 18524 बनारस - विशाखापट्नम एक्सप्रेस 28 अगस्त, 1, 8 और 11 सितंबर, 18310 जम्मूतवी - संबलपुर एक्सप्रेस 11 सितंबर और 18309 संबलपुर - जम्मूतवी एक्सप्रेस 9 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
