Railway Line Track: हरियाणा के इन 2 जिलों के लिए खुशखबरी, मिली डबल रेल लाइन की सौगात
Railway Line Track: हरियाणा के पलवल और नूंह जिले के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत पलवल पृथला से नूंह जिले के धुलावट के बीच दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी।
इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने से न सिर्फ पलवल और नूंह के बीच ट्रेन कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। बल्कि दिल्ली-एनसीआर के बीच लॉजिस्टिक का आवागमन आसान हो जाएगा।
अरावली पहाड़ियों के बीच बनेगी टनल
पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें पलवल स्थित पृथला स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और इंडियन रेलवे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि यहां दोनों रेल मार्गों का जंक्शन का निर्माण किया जाएगा। 126 km से ज्यादा लंबे इस प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से 67 गांवों में 665 हेक्टेयर भूमि पर सिविल कार्य जोरो-शोरों से आगे बढ़ रहा है।
इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 30 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके तहत प्रदेश में कई स्थानों पर रेल लाइन बिछाई गई है। रेल लाइन बिछाने के लिए रेलवे ओवरब्रिज बनाए गए हैं। नूंह में अरावली पहाड़ियों के बीच करीब 5 km लंबी डबल टनल बनाने का काम चल रहा है।
