Railway Line: हरियाणा के रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, इस रेल लाइन का होगा दोहरीकरण
Railway Line : दक्षिण हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बता दें के रेवाड़ी से फुलेरा तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। पहले चरण में कुंड से नारनौल तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं दूसरे चरण में कुंड से रेवाड़ी हिस्से का कार्य़ शुरु होगा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 1 साल का समय लग सकता है।
दोहरीकरण से मिलेगा तगड़ा फायदा
वर्तमान में नारनौल से राजस्थान के फुलेरा तक सिंगल रेलवे लाइन है। इसके चलते लंबी दूरी की ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए ठहराव करना पड़ता है जिससे सफर तय करने में ज्यादा समय लगता है। रेवाड़ी से फुलेरा रेलवे लाइन की लंबाई 220km है ऐसे में रेलवे लाइन के दोहरीकरण से रेल संचालन में बड़ा सुधार होगा।
दोहरीकरण काम पूरा होते ही गुजरात और राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें इसी मार्ग से चल सकती है। इससे वैकल्पिक रूट पर दबाव कम हो जाएगा।
लंबी दूरी की चलेगी ट्रेनें
रेलवे के SSP इंचार्ज का कहना है कि पहले चरण का काम जोरों पर है। जल्द ही दूसरे चरण के कार्य को हरी झंडी मिल जाएगी। इस रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को पूरा होने पर नारनौल और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी।
