मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती का आधार
: डॉ. कमल गुप्ता

 
मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती का आधार : डॉ. कमल गुप्ता



हिसार, 2 जुलाई। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के
दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नागरिक उडयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने
क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित
अधिकारियों से बातचीत कर अनेक मामलों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश
दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित
एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों का शासन-प्रशासन पर
विश्वास और अधिक मजबूत हो।
जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत डॉ. कमल गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष
गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) अभियान पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों
को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक
भरकर संबंधित बीएलओ को समय पर सौंप देने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत
निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता
सूची में शामिल करना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज
होने से रोकना है। यह अभियान लोकतंत्र की पारदर्शिता और निष्पक्षता को
सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर डॉ. कमल गुप्ता ने हाल ही में संपन्न अपनी ग्रीस यात्रा के
अनुभव भी उपस्थित जनों के साथ साझा किए। उन्होंने वहां की ऐतिहासिक
धरोहर, सांस्कृतिक विरासत तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए
कहा कि विश्व की प्राचीन सभ्यताओं से सीख लेकर भारत भी निरंतर विकास और
सांस्कृतिक गौरव के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर  सुरेश गोयल धूप वाला,रामचन्द्र गुप्ता, सतीश सुरलिया, कृष्ण
बिश्नोई, विनोद तोशावाड़, उम्मेद खन्ना, कप्तान नरेंद्र शर्मा, अनुज जैन,
धर्मवीर सिंह पानू, प्रोमिला पुनिया, दीनदयाल, गोरखपुरिया, सुदेश चौधरी,
जय भगवान, प्रवीण नारंग, सुनील कुमार, ललिता रानी, सुभाष जांगड़ा, सतीश
महत्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
सुरेश गोयल धूप वाला