जनता की संतुष्टि  समाधान शिविरों की सफलता का पैमाना : एडीसी
 

 
जनता की संतुष्टि  समाधान शिविरों की सफलता का पैमाना : एडीसी





झज्जर, 20 नवंबर। एडीसी जगनिवास ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक निवारण के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध समाधान करते किया जाए, साथ ही रिओपन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एडीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार वीसी उपरांत साप्ताहिक समाधान शिविर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर शासन प्रशासन का फोकस
एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों एवं प्रदेश सरकार की जन समस्या निवारण नीति के तहत प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी उपमंडल स्तरों पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का एक ही मंच पर त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है। शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर  उनके समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
शिकायत के समाधान के उपरांत एटीआर  पोर्टल पर हो अपलोड
एडीसी जगनिवास ने विभागवार प्राप्त शिकायतों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत के समाधान के उपरांत एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) बिना किसी विलंब के संबंधित पोर्टल एवं कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान है, जिसे प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरा करे।
यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु, डीडीपीओ निशा तंवर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
--------