Haryana: देह व्यापार का भंडाफोड़; 11 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाएं बरामद, ऐसे हुई छापेमारी

 
Haryana: देह व्यापार का भंडाफोड़; 11 लोग गिरफ्तार, 13 महिलाएं बरामद, ऐसे हुई छापेमारी
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पलवल पुलिस ने जिले में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन OYO होटलों और एक गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर 13 महिलाओं और 11 पुरुषों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड और मीनारगेट सहित अन्य स्थानों पर स्थित दीप, मयूर, ONE स्टार OYO तथा रॉयल लव गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कीं। Haryana News

ऐसे की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के लिए DSP मुख्यालय साहिल ढिल्लो को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस टीमों ने बोगस ग्राहक (नकली ग्राहक) तैयार किए और उन्हें 500-500 रुपए के हस्ताक्षरित नोट देकर होटलों में भेजा। जैसे ही होटल प्रबंधकों ने पैसे लेकर महिलाएं उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की, बोगस ग्राहकों ने मिस कॉल के जरिए पुलिस टीम को इशारा कर दिया।

इशारा मिलते ही पुलिस टीमों ने तुरंत छापेमारी की और होटलों से कुल 13 महिलाओं और 11 पुरुषों को हिरासत में ले लिया। Haryana News

हिरासत में लिया

मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल लव गेस्ट हाउस के काउंटर पर अनुप और OYO होटल के काउंटर पर सौरभ मिले, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। कमरों की तलाशी लेने पर दो महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इस कार्रवाई में इन दोनों गेस्ट हाउस और OYO होटल से आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पकड़ी गई महिला को रिहा कर दिया गया

मिलीभगत का संदेह

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को होटल मालिकों की मिलीभगत का भी संदेह है। मामले में कैंप थाना पुलिस ने अनुप, राहुल, मनीश व सौरभ सहित अन्य के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Haryana News

कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं दूसरी कार्रवाई में कल्याण शाखा पलवल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमपाल के नेतृत्व में ड्यूटी मजिस्ट्रेट DSP मुख्यालय साहिल ढिल्लों के निर्देशन में दीप व मौर्य OYO होटल में छापेमारी की गई। OYO होटलों पर पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर नंबरी नोट देकर भेजा और दबिश दी।

केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, काउंटरों पर दीप OYO पर लोकेश व मयूर OYO पर रणवीर मिले, उन्होंने नंबरी नोट ले लिए। पुलिस टीम ने इशारा मिलते ही दबिश दी। होटल के कमरों में दो महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। होटल से आरोपी ऋषि, लोकेश, कपिल, रणवीर, विनोद कुमार व मिंटू के अलावा पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया। Haryana News

महिला रिहा

मिली जानकारी के अनुसार, टीम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। थाने में पूछताछ के बाद मौके से पकड़ी गई महिला को रिहा कर दिया गया। बता दे कि जिला पुलिस के शहर व कैंप थाना पुलिस ने अलग-अलग दो मुकदमें दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, SP वरुण सिंगला का कहना है कि इस प्रकार अनैतिक कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।