चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, गाड़ी में बैठते ही बदमाशों ने की 12 राउंड फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं।
जानकारी के मुताबिक, इस बीच इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। जहां पर यह घटना हुई उससे मात्र दो या तीन मिनट की दूरी पर चंडीगढ़ प्रशासन व चंडीगढ़ SSP का दफ्तर है। प्रॉपर्टी डीलर को पहले भी धमकियां मिल चुकीं थीं।
जानकारी के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से 12 खाली खोल बरामद हुए हैं। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
