Professor Suspend:  हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर सस्पेंड, जानें वजह

 
PROFESSOR SUSPEND
 


Professor Suspend: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों प्रोफसरों पर PHD छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय की बॉयोटेक्नॉलाजी डिपार्टमेंट की पीएचडी की एक छात्रा ने डीन ऑफ कॉलेज को शिकायत दी थी।


शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों प्रोफसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त होते ही निष्पक्ष जांच के लिए दोनों वैज्ञानिकों को सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।