सीएम विंडो और एसएमजीटी की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

 
सीएम विंडो और एसएमजीटी की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

फरीदाबाद, 20 नवंबर।फरीदाबाद और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ दुसमंत कुमार बेहरा ने हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम विंडो और एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की। स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने लंबित शिकायतों की समीक्षा तथा सम्न्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरान्त अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। सभी विभागाध्यक्ष लंबित शिकायतों की स्वयं समीक्षा करें और निर्धारित समय-सीमा में अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का संतोषजनक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों को गंभीरता से लें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करें।

अंजलि श्रोत्रिया ने सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल  की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम संख्या में लंबित शिकायतों से सम्बंधित अधिकारी इन मामलों  को प्राथमिकता से निपटाकर रिपोर्ट उपलब्ध करवाएं। वहीं अधिक संख्या में लंबित शिकायतों वाले विभागों को भी अपनी लंबित शिकायतों को कम करने के के निर्देश दिए।

एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी एटीआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करें तथा इस कार्य को व्यक्तिगत रूचि लेकर पूर्ण करें। उन्होंने ओवरड्यू शिकायतों को तुरंत निपटाने, पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता देने तथा शिकायतकर्ता से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों सहित अन्य पुराने मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान किया जाए।

समीक्षा बैठक में नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त अमित मान, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, डीडीपीओ प्रामिन्द्र सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।