राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्री-प्लेसमेंट रोजगार मेला आयोजित, 19 छात्राओं का हुआ चयन
Jun 16, 2026, 20:51 IST
हिसार, 16 जून।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को छात्राओं के लिए प्री-प्लेसमेंट रोजगार मेले का आयोजन किया गया। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित इस एक दिवसीय रोजगार मेले में हिसार राजेन्द्रा सीट कवर के निदेशक मनीष ठाकुर एवं उनकी टीम ने विभिन्न ट्रेडों की छात्राओं के साक्षात्कार लिए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य रामकरण केसरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा विद्यार्थियों को उद्योगों से जुडऩे और अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं वर्ग अनुदेशक रामकरण केसरिया ने बताया कि ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन, सिलाई टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी तथा कैड व्यवसाय से संबंधित छात्राओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उद्योगों में कार्य करने का अवसर मिलता है और वे अपने कौशल को और अधिक विकसित कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 19 छात्राओं को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिससे छात्राओं में उत्साह का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोजगार मेले में संस्थान की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक छोटूराम, प्लेसमेंट अनुदेशक सुभाष चंद, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी अनुदेशिका नैना चायल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।