हरियाणा के 8 जिलों में HCS एग्जाम की तैयारी, 26 अप्रैल को 102 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा

 
हरियाणा के 8 जिलों में HCS एग्जाम की तैयारी, 26 अप्रैल को 102 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा
Naya Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में HCS सहित अन्य संबद्ध सेवाओं के 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 8 जिलों में कराई जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इन जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित पदों के लिए करीब 97 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों को आधार प्रमाणीकरण के जरिए ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक तीन दिन चलेगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोग ने जिलों और परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। Haryana News

प्रवेश पत्र मिलेंगे

मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। आयोग के अनुसार साक्षात्कार अगस्त या सितंबर महीने में प्रस्तावित है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 तक भी इसी तरह चरणबद्ध तरीके से परीक्षा का आयोजन होता रहा है और इस बार भी उसी पैटर्न पर तैयारियां जारी हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के अनुसार परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

नया पैटर्न

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पूर्व ट्विटर पर हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग हरियाणा ने यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है 'हरियाणा सरकार ने HCS परीक्षा के पाठ्यक्रम में संसोधन किया है। प्रारंभिक परीक्षा 400 अंको की होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। जिसमें सामान्य अध्ययन के 4 पेपर शामिल किए गए हैं। इसमें कुछ 6 वर्णानात्मक प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र तीन घंटे का और 100 अंको की होगा।