हरियाणा के अंबाला में पुलिस SHO की गोली लगने से मौत, नंगल थाने में तैनात थे सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह

 
हरियाणा के अंबाला में पुलिस SHO की गोली लगने से मौत, नंगल थाने में तैनात थे सब इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह

हरियाणा के अंबाला में थाना नग्गल प्रभारी SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी। पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।


गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।