गुरुग्राम के IMT मानेसर में तोड़फोड़ और आगजनी के आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, कई कर्मचारी लिए हिरासत में
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में अभी भी धारा 163 लागू है और पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। Haryana News
काम प्रभावित
जानकारी के मुताबिक, हड़ताल के कारण कई कंपनियों का काम ठप हो गया था। आज कुछ कर्मचारी काम पर लौटेंगे तो कुछ कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने की बात कही है। इनका कहना है कि बढ़ी हुई सैलरी मिलने पर ही वे काम पर लौटेंगे।
आरोपियों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए वायरल वीडियो और CCTV फुटेज खंगाली शुरू कर दी है। IMT मानेसर में कुछ लोगो द्वारा हड़ताल के दौरान निजी कंपनी में तोड़फोड़ की थी। Haryana News
पथराव, गाड़ियां तोड़ी, आग लगाई
जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा समझाने पर पुलिस बल पर पथराव किया गया और कुछ निजी व सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस बल द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए भीड़ पर हल्का बल प्रयोग किया गया।
केस दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ करने, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा पुलिस पर पथराव करने पर थाना IMT मानेसर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए समुचित संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। Haryana News
वीडियो संदेश जारी
जानकारी के मुताबिक, DC ने वीडियो संदेश जारी कर श्रमिकों से अपील कि कि किसी शरारती तत्वों के बहकावे में न आए और सभी श्रमिक नियमित रूप से अपनी अपनी कंपनियों में काम करें। क्योंकि सरकार की तरफ से सैलरी बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है। कर्मचारियों की मांग जब पूरी हो चुकी है तो वे काम पर लौट जाए।
